Computer Kya Hai in Hindi कंप्यूटर क्या है पूरी जानकारी

Computer Kya Hai in Hindi : कंप्यूटर क्या है? पूरी जानकारी

एक समय ऐसा था जब लंबी गिनती करने ने में काफी वक्त लगता था इतना ही नहीं कभी कभी सटीकता का अभाव भी देखने को मिलता था, लेकिन कंप्यूटर (Computer Kya Hai in Hindi) के आविष्कार के बाद अब सिर्फ गिनती हीं नहीं बल्कि कई सारें जटिल कामों में आसानी आई है। आज हर क्षेत्र में कंप्यूटर की मौजूदगी पाई जाती है। कंप्यूटर की वजह से आज सभी काम आसान हुए हैं। स्कूल से लेकर कॉर्पोरेट जगत में भी आज कंप्यूटर का दबदबा देखने को मिलता है। 

कंप्यूटर क्या है? (Computer Kya Hai in Hindi)

कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक मशीन हैं जिसे एरिथमेटिक और लॉजिक कामों के लिए प्रोग्राम किया गया है। कंप्यूटर एक ‘लैटिन’ शब्द है, जिसका अर्थ ‘कैलकुलेट करना’ होता है। इसके प्रमुख दो भाग – हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर होते हैं। बदलती टेक्नोलॉजी के साथ आज कंप्यूटर कई साईज और आकार में देखनें को मिलते हैं।

कंप्यूटर की मदद से किसी भी इंफोर्मेशन और डाटा की आसानी से हेरफेर की जाती है, इतना ही नहीं डाटा को स्टोर करना, रिट्राईव और उसे प्रोसेस भी कंप्यूटर मदद से हीं किया जाता है। आधुनिक कंप्यूटर में की प्रोग्राम्स दिए गए हैं जिसकी मदद से हम कई बातें टास्क एक साथ कर सकते हैं। आज ई-मेल से लेकर प्रेजेंटेशन तैयार करना, डाटा कैलकुलेट करना, डॉक्युमेंट, डिजाइन जैसे कई काम कंप्यूटर की वजह आसान बने हैं। कंप्यूटर ने आज कम्युनिकेशन को आसान बनाया है।

कंप्यूटर का इतिहास (History of Computer in Hindi)

वैसे तो हजारों साल पहले कंप्यूटर का आविष्कार हुआ था लेकिन तब कंप्यूटर का आकार, साइज और उस पर काम करने का तरीका सब अलग था। हालांकि समय के साथ साथ कंप्यूटर में भी कई बदलाव आए। सबसे पहले अबेकस नामक एक डिवाइस का आविष्कार हुआ जो एक कंप्यूटर हीं था और उसका इस्तेमाल कैलकुलेशन के लिए किया जाता था। यह लकड़ी से बना हुआ होता था।

सबसे पहले डिजिटल कंप्यूटर, जिसे एरिथमेटिक मशीन भी कहा जाता था, उसका आविष्कार ब्लेज पास्कल द्वारा साल 1642 में हुआ था।

साल 1822 में सबसे पहले मिकेनिकल कंप्यूटर का आविष्कार हुआ था। चार्ल्स बैबेज ने इसका आविष्कार किया था। इसमें पंच कार्ड के जरिए प्रोग्राम स्टोरेज का इस्तेमाल किया जाता था। यह इतना बड़ा हुआ करता था कि इसे रखने के लिए पूरे कमरे की जरूरत पड़ती थी।

कंप्यूटर की विशेषता (Features of Computer in Hindi)

कंप्यूटर कई सारी विशेषताओं से लेस होता है।

• सटीकता : कंप्यूटर में बड़े से बड़े डाटा की सटीकता से गणना की जा सकती है।

• विश्वसनीयता : कंप्यूटर में एक हीं इनपुट अलग तरीके से या बार-बार डाले जाने पर भी वह एक हीं परिणाम देता है।

• मेमोरी : कंप्यूटर आपको आपका डाटा, फाइल, प्रेजेंटेशन, डॉक्युमेंट सभी को स्टोर करने की सुविधा देता है। इसके लिए इसमें प्राइमरी और सेकेंडरी मेमोरी (रिमूवल डिवाइस) दी जाती है।

• स्पीड : विश्वसनीयता के साथ साथ सटीकता और स्पीड भी कंप्यूटर की खास विशेषता है। इसकी मदद से बड़े से बड़े डाटा की स्पीड से गणना की जा सकती है।

• पैसे की बचत : कंप्यूटर की वजह से पेपरलेस काम करना संभव हो पाया है, जिसकी वजह से सिर्फ कागज की ही नहीं पैसों की भी बचत होती है।

ये भी पढ़ें – वेबसाइट क्या है? पूरी जानकारी

कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer in Hindi)

कंप्यूटर मतलब सिर्फ डेस्कटॉप और लैपटॉप हीं नहीं होता है बल्कि कंप्यूटर कई तरह के मशीन होते हैं, जिसका इस्तेमाल हम अलग-अलग कामों के लिए करते हैं।

1. डेस्कटॉप कंप्यूटर : यह खास टेबल यानी डेस्क के लिए डिजाइन किया जाता है। डेस्कटॉप का इस्तेमाल ज्यादातर स्कूल, कॉलेज या फिर घर पर किया जाता है। इसमें कंप्यूटर स्क्रीन यानी मोनिटर के साथ साथ कि-बोर्ड, माउस और सीपीयू आता है। इसे दूसरी जगह ले जाना मुश्किल हो जाता है।

2. लैपटॉप कंप्यूटर : यह डेस्कटॉप से बहुत ही ज्यादा कॉम्पैक्ट होता है। इसमें मोनिटर, माउस, कि-बोर्ड और सीपीयू सब एक मशीन में आ जाता है। कॉम्पैक्ट होने की वजह से यह पोर्टेबल भी है। इसे ट्रावेल करते समय भी आसानी से साथ रख सकते हैं।

3. टैबलेट कंप्यूटर : इसके सबसे ज्यादा इस्तेमाल स्कूल के बच्चे ऑनलाइन पढ़ने के लिए करते हैं और ग्राफिक्स डिजाइन के लिए भी यह काफी हैंडी मशीन है। आज के ई-बुक के जमाने में ऑनलाइन किताब पढ़ने के लिए भी टैबलेट का इस्तेमाल किया जाता है।

4. सर्वर : नेटवर्क के जरिए दूसरे कंप्यूटर को जानकारी देने का काम सर्वर की मदद से हीं किया जाता है। जब भी आप इंटरनेट पर कुछ भी देखते हैं या सर्च करते हैं तो आप सर्वर पर स्टोर की हुई चीजें हीं देखते हैं।

कंप्यूटर के उपयोग (Applications of Computer in Hindi)

आज हर क्षेत्र में कंप्यूटर को पाया जाता है, जिससे हीं इसकी उपयोगिता का पता लगाया जा सकता है।

• कंप्यूटर की मदद से इंटरनेट, ई-मेल भेजना हो या रिसीव करना हो, डॉक्युमेंट या प्रेजेंटेशन बनाया जा सकता है।

• ऑनलाइन टीचिंग और लर्निंग के लिए।

• अस्पताल में एक्स-रे, सिटी स्कैन, सर्जरी के लिए भी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है।

• ATM भी एक कंप्यूटर हीं हैं जिसकी मदद से हम बैंक से पैसे निकाल सकते हैं।

• प्रोडक्ट डिजाइन, ऑनलाइन (डिजिटल) मार्केटिंग, क्लायंट से कम्यूनिकेट करने के लिए।

• सरकारी ऑफिस में रिकॉर्ड को मैनेज करने के लिए।

कंप्यूटर की पीढिया (Generation of Computer in Hindi)

कंप्यूटर की प्रमुख रूप से पांच पीढ़ियां है।

1. प्रथम पीढ़ी : कंप्यूटर की प्रथम पीढ़ी का दौर 1946 से 1959 के बीच में था। इसका आकार बहुत ही बड़ा हुआ करता था।

2. द्वितीय पीढ़ी : 1956 से 1963 का दौर कंप्यूटर की द्वितीय पीढ़ी के लिए जाना जाता है। कंप्यूटर में ट्रांजिस्टर का इस्तेमाल किया जाता था।

3. तृतीय पीढ़ी : कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी का समय 1965 से 1971 के बीच में था। इसमें इंटीग्रेटेड सर्किट का इस्तेमाल किया जाता था।

4. चतुर्थ पीढ़ी : 1970 से 1985 का दौर कंप्यूटर की चतुर्थ पीढ़ी का था। इसमें माइक्रोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाता था।

5. पंचम पीढ़ी : आज हम जो कंप्यूटर इस्तेमाल कर रहे हैं वह पांचवीं पीढ़ी के हीं हैं। आज इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें – कंप्यूटर की पीढिया और फायदे

निष्कर्ष

कंप्यूटर (Computer Kya Hai in Hindi) की सटीकता, स्पीड और विश्वसनीयता की वजह से आज हर क्षेत्र में इसका इस्तेमाल किया जाता है। मल्टिटास्किंग और जटिल गणना जैसी विशेषता के चलते सभी काम को आसानी से करना संभव हो पाया है। आज कई क्षेत्र पेपरलेस हुए हैं यह कंप्यूटर की वजह से हीं मुमकिन हो पाया है। जिसके चलते पैसों की भी बचत होती है।

ये भी पढ़ें – घर बैठे के पैसे कैसे कमाए?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. कंप्यूटर क्या है? और इसका उपयोग क्या है?

कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक मशीन हैं जिसे एरिथमेटिक और लॉजिक कामों के लिए प्रोग्राम किया गया है। इसकी मदद से डॉक्युमेंट, प्रेजेंटेशन, डाटा को स्टोर करना, जटिल गणना करना आसान हो गया है।

Q2. कंप्यूटर से क्या होता है?

कंप्यूटर की मदद से मल्टिटास्किंग की जा सकती है। ई-मेल भेजना या रिसीव करना, प्रेजेंटेशन बनाना, जटिल गणना करना इत्यादि काम आसानी से किए जा सकते हैं।

Q3. कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ?

 सबसे पहले मिकेनिकल कंप्यूटर का आविष्कार 1822 में हुआ था।

Q4. कंप्यूटर का पुराना नाम क्या है?

कंप्यूटर का पूरा नाम ‘Common Operating Machine Purposely Used For Technology And Education Research’ है।

Related Posts