Power Point in Hindi पावर पॉइंट क्या है पूरी जानकारी

Power Point in Hindi : पावर पॉइंट क्या है? पूरी जानकारी

किसी भी चीज़ को अगर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएं तो उसका एक अलग ही प्रभाव पड़ता है। आज प्रेजेंटेशन को आसान तरीके से बनाने के लिए सबसे ज्यादा पावर पॉइंट (Power Point in Hindi) का उपयोग किया जाता है। पर्सनल हो या प्रोफेशनल सभी तरह के प्रेजेंटेशन बनाने के लिए आपको इसमें टेम्पलेट भी मिल जाएंगे।

पावर पॉइंट क्या है? (Power Point in Hindi)

पावर पॉइंट Microsoft Office सुइट का हीं एक हिस्सा है। जिसकी मदद से प्रेजेंटेशन तैयार किया जा सकता है। प्रभावी कम्यूनिकेशन के लिए पावर पॉइंट महत्वपूर्ण है। इसका उपयोग स्कूलों से लेकर बड़ी बड़ी इंडस्ट्रीज में भी किया जाता है। एक आकर्षक प्रेजेंटेशन बनाने के लिए जरूरी सभी टूल जैसे कि टेक्स्ट, ग्राफिक्स, मल्टीमीडिया, एनिमेशन इत्यादि आपको पावर पॉइंट में मिल जाते हैं। यूजर फ्रेंडली इंटरफेस के चलते आज हर कोई प्रेजेंटेशन बनाने के लिए पावर पॉइंट का हीं इस्तेमाल करता है। इसे PPT भी कहा जाता है।

पावर पॉइंट कोर्स की विशेषताएं ( Features of Power Point in Hindi)

1. पावर पॉइंट में आप प्रेजेंटेशन की थीम के मुताबिक स्लाइड की डिजाइन पसंद कर सकते हैं या फिर ब्लेंक स्लाइड में एलिमेंट की मदद से नई डिजाइन कर सकते हैं।

2. इसकी मदद से आप स्लाइड में एडिट, डिलीट, फोटो एड करना या डिलीट करना, ट्रान्जिशन इफेक्ट्स, एनिमेशन इत्यादि का काम आसानी से कर सकते हैं।

3. इसका इंटरफेस यूजर फ्रेंडली होने की वजह से इसे कोई भी आसानी से सीख सकता है।

4. अपनी किसी भी सामान्य माहिती को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पावर पॉइंट का उपयोग किया जा सकता है।

पावर पॉइंट कंप्यूटर Course क्यों करना चाहिये?

पावर पॉइंट का उपयोग सिर्फ इंडस्ट्रीज या कंपनियों में हीं नहीं बल्कि स्कूलों में भी किया जा सकता है। इसे सीखने बाद आपको कई तरह से फायदा हो सकता है।

• पावर पॉइंट सीखने से आप अपनी किसी भी आम बात को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं।

• किसी भी कंपनी या इंडस्ट्री में किसी भी अनिवार्यता या फिर महत्वपूर्ण काम के लिए प्रेजेंटेशन तैयार करना आवश्यक है, ऐसे में इस कोर्स के जरिए आपको अच्छी नौकरी मिलने के चांस बढ़ जाते हैं।

• इस कोर्स के बाद आप शिक्षक के रूप में दूसरों को सीखा कर भी पैसे कमा सकते हैं।

• फ्रीलांसर के तौर पर प्रेजेंटेशन बनाकर भी आप पैसे कमा सकते हैं।

पावर पॉइंट कंप्यूटर Course किसे करना चाहिए?

पावर पॉइंट कंप्यूटर कोर्स स्कूल-कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों, अच्छी नौकरी की चाह रखने वाले हर किसी को यह कोर्स करना चाहिए। इतना ही नहीं अगर आप नौकरी कर रहे हैं लेकिन करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह कोर्स अवश्य करना चाहिए।

यह कोर्स काफी आसान होता है। इसे हर कोई आसानी से सीख सकता है। किसी भी क्षेत्र में प्रेजेंटेशन बनाना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में पावर पॉइंट सीखना आज बहुत ही जरूरी हो गया है।

पावर पॉइंट कोर्स की योग्यता ( Eligibility of Power Point in Hindi)

पावर पॉइंट सीखने के लिए किसी भी योग्यता की जरूरत नहीं पड़ती है। 10वीं या 12वीं पास कोई भी इसे सीख सकता है। कुछ स्कूल में भी पावर पॉइंट के बेसिक सीखाए जाते हैं। प्रेजेंटेशन बनाने में रूचि रखने वाला या फिर अच्छी नौकरी की चाह रखने वाला कोई भी इसे सीख सकता है।

Power Point कोर्स का सिलेबस ( Syllabus of Power Point in Hindi)

पावर पॉइंट कोर्स का सिलेबस हर संस्थान में अलग अलग होता है। आम तौर पर पावर पॉइंट के सिलेबस में निम्नलिखित प्वाइंट शामिल होते हैं।

  • बेसिक प्रेजेंटेशन
  • प्रेजेंटेशन व्यू
  • टेक्स्ट, क्लिप आर्ट, स्मार्ट आर्ट के जरिए प्रेजेंटेशन
  • स्लाइड शॉ
  • एनिमेशन
  • ऑब्जेक्ट बनाना
  • विडियो और साउंड एंड करना
  • अलग-अलग थीम का इस्तेमाल करना
  • प्रेजेंटेशन मास्टर का उपयोग करना
  • चार्ट, टेबल इंसर्ट करना

Power Point कोर्स के बाद नौकरी (Power Point Course Jobs in Hindi)

पावर पॉइंट कोर्स के बाद आपको नौकरी के लिए की विकल्प मिल जाएंगे। इस कोर्स के बाद आप पावर पॉइंट स्पेशियालिस्ट, ग्राफिक डिजाइनर, विडीयो एडिटर, फ्रीलांसर, कम्यूनिकेशन मैनेजर, टेक्निकल एडीटर, डाटा एनालिस्ट, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर इत्यादि के तौर पर काम कर सकते हैं।

Power Point कोर्स कैसे सीखें (How to Learn Power Point in Hindi)

पावर पॉइंट का कोर्स आप किसी भी सरकार मान्य संस्थान से कर सकते हैं। इसके अलावा आपको मार्केट में पावर पॉइंट सीखने के लिए कई किताबें भी मिल जाएंगी। आज आप ओनलाइन घर बैठे की कोर्स सीख सकते हैं। ऐसे में पावर पॉइंट का कोर्स भी आप ऑनलाइन कर सकते हैं। यूट्यूब पर कई चैनल फ्री में भी यह कोर्स सीखाती है।

निष्कर्ष

आज स्कूल हो या किसी भी ऑर्गेनाइजेशन प्रेजेंटेशन सभी जगह अनिवार्य हो गया है। अपनी बात को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेजेंटेशन एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। वैसे तो आप कई वेबसाइट और सोफ्टवेयर के जरिए प्रेजेंटेशन बना सकते हैं लेकिन आज प्रेजेंटेशन के लिए सबसे ज्यादा पावर पॉइंट (Power Point in Hindi) का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें इफेक्टिव प्रेजेंटेशन के लिए की टूल और थीम का विकल्प भी मिल जाता है। अगर आप भी पावर पॉइंट सिख के कंप्यूटर फील्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते तोह आज ही पटना का सबसे सर्वोतम DCA Computer Training इंस्टिट्यूट BCIT WORLD में आज ही अपना डेमो फिक्स करे ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. Power Point करने के फायदे क्या है?

पावर पॉइंट अपनी किसी भी बात को असरकारक तरीके से पेश करने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। आज स्कूल-कॉलेज से लेकर कंपनियों में भी प्रेजेंटेशन का इस्तेमाल किया जाता है।

Q2. Power Point में प्रेजेंटेशन कैसे बनाया जाता है?

पावर पॉइंट में स्लाइड के जरिए प्रेजेंटेशन बनाया जाता है। इसमें प्रेजेंटेशन के लिए की टूल, थीम इत्यादि के विकल्प मिल जाते हैं। पावर पॉइंट के जरिए आप आल्बम, विडीयो, 3D इफेक्ट्स, एनिमेशन भी आसानी से बना सकते हैं।

Q3. Power Point करने से क्या होता है?

पावर पॉइंट आपकी जरुरत के मुताबिक थीम, टेम्पलेट प्रदान करता है। इसकी मदद से आप असरकारक प्रेजेंटेशन बना सकते हैं। करियर बनाने के लिए या फिर आगे बढ़ने के लिए अच्छे प्रेजेंटेशन की समझ होना बहुत जरूरी है।

Q4. Power Point कोर्स की फीस कितनी है?

पावर पॉइंट कोर्स की फीस सभी संस्थानों में अलग अलग होती है। आमतौर पर इसकी फीस 15 हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक हो सकती है। ओनलाइन कोर्स की फीस काफी कम होती है और यूट्यूब में आपको की फ्री ट्यूटोरियल भी मिल जाएंगे।

Related Posts